PAK को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय वायुसेना ने मार गिराया F-16 विमान

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तान अब कायराना हरकत पर उतर आया है. उसने वायुसीमा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान के 3 F-16 विमान भारतीय सीमा में घुसे और 4 जगहों पर रॉकेट गिराए. भारत ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है.

पाकिस्तान के 3 F-16 जेट नौशेरा सेक्टर के बिंबर गली में दाखिल हुए और रॉकेट गिराए. ये विमान LoC के नादियां, लाम जांगर, केरी और हमीरपुर में रॉकेट गिराए. भारत ने लाम वैली में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है. बता दें कि लाम वैली नौशेरा सेक्टर में आता है. 

F-16 सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है. पाकिस्तान ने अमेरिका से F-16 विमान खरीदे थे. F-16 की विजिबिलिटी दूसरे विमानों से बेहतर होती है. वहीं पाकिस्तान की सेना दूसरी ओर दावा कर रही है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है.पाक सेना का दावा है कि एक पायलट जिंदा पकड़ा गया है, जबकि एक पायलट छिपा हुआ है. हालांकि भारत की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

बता दें कि मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत की इस कार्रवाई में 300 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है. भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है. वह लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. भारत पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का करारा जवाब दे रहा है.

ISI का आतंकियों को हुक्म

वहीं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकियों को करो या मरो का हुक्म जारी किया है. आतंकी ठिकाने पर भारतीय बमबारी के बाद झल्लाए आतंकी ग्रुपों को आईएसआई का ये फरमान है. दिल्ली समेत अनेक शहरों के महत्वपूर्ण ठिकाने आतंकियों के निशाने पर हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला में यात्री विमानों की उड़ानें कैंसिल कर दी गई है. अगले आदेश तक विमानों को उड़ने से रोका गया है. इसके अलावा भारत गुजरने वाले सभी इंटरनेशनल उड़ानों के को रोक दिया गया है और कई विमानों के रूट बदल दिए गए हैं. 

कुलभूषण जाधव केस में भारत को बड़ी सफलता मिली है. अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने आखिरी आदेश तक जाधव की फांसी पर रोक लगाने का फैसला सुनाया. कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. वहीं भारत में इस फैसले के बाद खुशी की लहर है. सरकार से लेकर विपक्षी दलों ने कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है.

सुषमा स्वराज ने किया फैसले का स्वागत
इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला भारत के पक्ष में आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर खुशी जताई. सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का फैसला कुलभूषण जाधव के परिवार और भारत के लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाला है.' सुषमा ने जाधव पर आईसीजे का फैसला आने के बाद कई ट्वीट किए और वकीलों की टीम को बधाई भी दी.

पीएम मोदी ने की सुषमा स्वराज से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोर्ट के फैसले पर संतुष्टि जाहिर की. सूत्रों के मुताबिक फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बातचीत की और आईसीजे के फैसले का स्वागत किया. साथ ही पीएम मोदी ने इंटरनेशनल कोर्ट में भारत का पक्ष रख रहे मशहूर वकील हरीश साल्वे और उनकी टीम की भी तारीफ की.

Comments

Popular posts from this blog

لجان تفتيش فجائية للمصالح الاستعجالية وطب النساء والتوليد

Минобороны рассекретило архивы о зверствах фашистов в оккупированном Кишиневе

助力战“疫”复工复产 习近平为当前网信工作指明方向