जम्मू एयरपोर्ट के पास मिली संदिग्ध वस्तु, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

जम्मू बस स्टैंड में बस पर गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद पूरे राज्य में अलर्ट है. इसी बीच जम्मू एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को कुछ संदिग्ध वस्तु मिली. जिसके बाद वहां पुलिस जांच के लिए पहुंची. हालांकि, पुलिस की ओर से आए बयान में कहा गया है कि जो संदिग्ध वस्तु थी वह सिर्फ बैटरी ही थी, ऐसे में चिंता करने की बात नहीं है.

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. संदिग्ध वस्तु की खबर मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा है, जो वहां पूरी जांच करेगा.

दो लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड में खड़ी राज्य परिवहन की बस पर ग्रेनेड से हमला किया गया था. इस हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस हमले के बाद से ही जम्मू शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

गुरुवार को जैसे ही बस पर ग्रेनेड अटैक हुआ तब पुलिस ने बस स्टैंड के पास के पूरे इलाके को घेर लिया. साथ ही शहर में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई, पुलिस की ओर से आम लोगों को भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए कहा गया था.

जम्मू बस स्टैंड पर गुरुवार को हुआ था धमाका (फाइल फोटो)

जम्मू बस स्टैंड पर हुए हमले के आरोपी यासिर भट्ट को गुरुवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, उसने अपना आरोप कबूल भी कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, यासिर भट्ट ने ही अपने बयान में पुष्टि की थी कि उसने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कहने पर ग्रेनेड फेंका था.
पुलवामा हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा

बीते महीने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई थी. कश्मीर घाटी में पहले से ही अधिक संख्या में सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं, लेकिन अब जम्मू क्षेत्र में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के दौरान उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर अलर्ट जारी हुआ था और कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया था. इनमें जम्मू, अमृतसर समेत कई बड़े एयरपोर्ट शामिल था.

Comments

Popular posts from this blog

لجان تفتيش فجائية للمصالح الاستعجالية وطب النساء والتوليد

Минобороны рассекретило архивы о зверствах фашистов в оккупированном Кишиневе

助力战“疫”复工复产 习近平为当前网信工作指明方向