Posts

न्यूयॉर्क की आसमान छूती इमारतों के बीच एक ख़ास पत्थर

बग़ावत की एक चिंगारी ही शोला बन जाती है. और अगर कोई बग़ावत कामयाब न भी हुई, तो वो तारीख़ के पन्नों में सुनहरे हर्फ़ों में दर्ज हो जाती है. ऐसी ही एक चिंगारी छुपी हुई है, बुलंद इमारतों के शहर न्यूयॉर्क में. यूं तो दुनिया न्यूयॉर्क को ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए जानती है. आपको शहर का मुआयना करना है, तो सिर उठा कर चलना होगा. पर, बग़ावत की एक चिंगारी का दीदार करने के लिए आप को अर्श नहीं, फ़र्श की तरफ़ निहारना होगा. न्यूयॉर्क के ग्रीनविच विलेज में सड़कें बेतरतीब हैं. ख़ास तौर से यहां के 110 सेवेंथ एवेन्यू साउथ में कई सिम्त से आती सड़कें एक जगह मिलती हैं. पहली नज़र में ये न्यूयॉर्क की कोई आम सी जगह मालूम होती है. सड़कों से गुज़रती हुई टैक्सियां देख कर पता नहीं चलता कि यहां कोई ऐतिहासिक स्मारक भी हो सकता है. पास ही स्थित वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बुलंद इमारत दिखती है. पास ही स्थित स्टारबक्स की दूसरी तरफ़ विलेज सिगार्स नाम की दुकान है. इसके सामने लगा है एक तिकोना पत्थर. हो सकता है कि यहां से गुज़रते हुए आपको इसकी मौजूदगी का पता ही न चले. स्याह-सफ़ेद टाइलों से बना ये स्मारक अलग सा तो नह...

सेना के विशेषाधिकार के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई कश्मीर ले जाएँगी इरोम शर्मिला?

16 साल तक एक क़ानून के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर रहनेवाली, 'मणिपुर की लौह महिला' इरोम शर्मिला ने, क्या अनशन तोड़ने के बाद अपनी लड़ाई छोड़ दी है? इतनी लंबी मियाद तक ज़िंदगी का एक मक़सद हो और वो मक़सद ज़िंदगी को एक कमरे की चारदीवारी तक सीमित कर दे, तो चारदीवारी से निकलने के बाद भी वो ज़हन से चिपका नहीं रह जाएगा? परेशान नहीं करेगा? सुबह-शाम की उबाऊ दिनचर्या के बीच अपनी याद नहीं दिलाएगा? मैं ऐसे बहुत से सवालों के साथ सुर्ख़ियों से गुम हो चुकी इरोम को ढूंढने निकली. पता चला कि इरोम अब मणिपुर में नहीं रहती. वहां उन्होंने जो राजनीतिक पार्टी बनाई उसके कार्यकर्ताओं के संपर्क में भी नहीं है. इरोम ने अपने बॉयफ़्रेंड, ब्रितानी नागरिक डेसमंड कूटिन्हो से शादी कर ली है. दोनों ने बैंगलोर में घर बसा लिया है. शहर के बाहरी इलाके में छोटी-छोटी सड़कों से होते हुए एक साधारण से अपार्टमेंट में उनके फ़्लैट में आख़िरकार मेरी इरोम से मुलाकात हुई. इरोम धीरे-धीरे बोलती हैं. अपना समय लेकर. कभी-कभी मुस्कुराती हैं. पर ज़्यादातर व़क्त भोंहे तनी रहती हैं. मानो अंदर ही अंदर लगातार कुछ कचोट रहा हो. कु...

जम्मू एयरपोर्ट के पास मिली संदिग्ध वस्तु, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

जम्मू बस स्टैंड में बस पर गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद पूरे राज्य में अलर्ट है. इसी बीच जम्मू एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को कुछ संदिग्ध वस्तु मिली. जिसके बाद वहां पुलिस जांच के लिए पहुंची. हालांकि, पुलिस की ओर से आए बयान में कहा गया है कि जो संदिग्ध वस्तु थी वह सिर्फ बैटरी ही थी, ऐसे में चिंता करने की बात नहीं है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. संदिग्ध वस्तु की खबर मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा है, जो वहां पूरी जांच करेगा. दो लोगों की हुई थी मौत गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड में खड़ी राज्य परिवहन की बस पर ग्रेनेड से हमला किया गया था. इस हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस हमले के बाद से ही जम्मू शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. गुरुवार को जैसे ही बस पर ग्रेनेड अटैक हुआ तब पुलिस ने बस स्टैंड के पास के पूरे इलाके को घेर लिया. साथ ही शहर में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई, पुलिस की ओर से आम लोगों को भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए कहा गया था. जम्मू बस स्टैंड पर गुरुवार को हुआ था धमाका (फ...

PAK को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय वायुसेना ने मार गिराया F-16 विमान

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तान अब कायराना हरकत पर उतर आया है. उसने वायुसीमा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान के 3 F-16 विमान भारतीय सीमा में घुसे और 4 जगहों पर रॉकेट गिराए. भारत ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है. पाकिस्तान के 3 F-16 जेट नौशेरा सेक्टर के बिंबर गली में दाखिल हुए और रॉकेट गिराए. ये विमान LoC के नादियां, लाम जांगर, केरी और हमीरपुर में रॉकेट गिराए. भारत ने लाम वैली में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है. बता दें कि लाम वैली नौशेरा सेक्टर में आता है.  F-16 सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है. पाकिस्तान ने अमेरिका से F-16 विमान खरीदे थे. F-16 की विजिबिलिटी दूसरे विमानों से बेहतर होती है. वहीं पाकिस्तान की सेना दूसरी ओर दावा कर रही है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है.पाक सेना का दावा है कि एक पायलट जिंदा पकड़ा गया है, जबकि एक पायलट छिपा हुआ है. हालांकि भारत की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. बता दें कि मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्ता...

वो 'नियम' जो बीजेपी से पहले कांग्रेस की सरकार में भी टूटता रहा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर गले मिलने वाली तस्वीर 'पीएम मोदी के प्रोटोकॉल तोड़ने का नमूना' बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मोहम्मद बिन सलमान अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार रात क़रीब 10 बजे दिल्ली पहुँचे थे जिनका स्वागत करने के लिए ख़ुद पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद थे. भारतीय जनता पार्टी के आलोचक और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता पीएम मोदी द्वारा मोहम्मद बिन सलमान के इस 'गर्मजोशी भरे' स्वागत पर सवाल उठा रहे हैं. फ़ेसबुक और ट्विटर पर मंगलवार रात से हज़ारों ऐसी पोस्ट की जा चुकी हैं जिनमें पीएम मोदी की वायरल तस्वीर के साथ लिखा है कि "उन्होंने क्राउन प्रिंस का स्वागत करने के लिए सरकारी प्रोटोकॉल को तोड़ा." कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इसी लाइन पर ट्वीट किये हैं. उन्होंने लिखा है, "सरकारी प्रोटोकॉल तोड़कर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का इस तरह स्वागत करना ये दर्शाता है कि पीएम मोदी की नज़र में भारत...

ब्राज़ील बांध हादसाः वो सवाल जिनके जवाब अब तक नहीं मिले

ब्राज़ील में ब्रूमाडिन्हो शहर के पास लौह अयस्क की एक ख़दान के पास मौजूद बांध टूट गया है जिसमें अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है जबकि 300 से ज़्यादा लोगों का पता नहीं चल पा रहा है. ब्रूमाडिन्हो दक्षिण पूर्व स्थित मिनस गेराइस राज्य का हिस्सा है. यहां के गवर्नर रोमू ज़ेमान ने मृतकों की पुष्टि करते हुए यह भी कहा कि अब मलबे से लोगों के जीवित बचने की संभवाना कम ही है. इस बांध का इस्तेमाल ख़दान से निकले लौह अयस्क की सफ़ाई की प्रक्रिया में बने मलबे को जमा करने के लिए किया जाता था. ये ख़दान ब्राज़ील की सबसे बड़ी खनन कंपनी 'वेले' की है. कंपनी के अनुसार इस इलाके में कई बांध बनाए गए थे जिनमें से एक ब्रूमाडिन्हो बांध है. 1976 में बनाए गए इस बांध में 20 लाख घन मीटर तक मलबा रखने की क्षमता थी. वेले कंपनी का बिल रोकने का आदेश स्टेट अटॉर्नी जनरल के अनुरोध पर मिनस गेराइस कोर्ट के जज रेनन सावेस काहेरा मसादो ने बांध हादसे के बाद वेने कंपनी के 100 करोड़ डॉलर के बिल को रोकने का आदेश दिया है. उन्होंने इस राशि को कोर्ट के अकाउंट में जमा कराने का आदेश दिया है. साथ ही आदेश में 48 घंटे के भीतर...

भारतीय खिलाड़ियों पर कंगारू फैंस की नस्लीय टिप्पणी, CA ने चेताया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए नस्ली टिप्पणी किए जाने पर शुक्रवार को एमसीजी के दर्शकों के एक वर्ग को चेतावनी दी . ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार सीए को तीसरे टेस्ट मैच के पहले दो दिन भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर रखकर की गई नस्ली टिप्पणियों की कई शिकायतें मिली है. वेबसाइट ने दावा किया है कि उसके पास इस तरह की घटनाओं की फुटेज है और उसने इसे CA को सौंप दिया है. CA ने इसे विक्टोरिया पुलिस और स्टेडियम प्रबंधन को भेज दिया है. इसमें एमसीजी ग्रेट सदर्न स्टैंड के एक भाग में दर्शकों को ‘हमें अपना वीजा दिखाओ’ चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्टों के अनुसार सीए ने दर्शकों से कहा है कि वह आपे में रहें नहीं तो उन्हें बाहर निकाला जा सकता है. बुमराह से थर्राया ऑस्ट्रेलिया, 346 रनों की बढ़त से भारत का पलड़ा भारी सीए प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, ‘विक्टोरिया पुलिस और स्टेडियम का सुरक्षा विभाग स्टेडियम के इस भाग में दर्शकों के व्यवहार पर निगरानी रख रहे हैं और उनकी दर्शकों से कई बार बातचीत हुई तथा उनसे इस मैच स्थल के नियमों और शर्तों की याद दिलायी ...